जून 14, 2024 2:44 अपराह्न जून 14, 2024 2:44 अपराह्न

views 11

MP: प्रदेश के दो सीएम राइज़ स्कूलों को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ 10 स्कूलों में चुना गया

प्रदेश के दो सीएम राइज़ स्कूलों को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ 10 स्कूलों में चुना गया है। अंर्तराष्ट्रीय संस्थाए ''टी-4 एज्युकेशन’’ द्वार घोषित परिणामों के अनुसार सीएम राइज विनोबा स्कूल, रतलाम को 'इनोवेशन’ श्रेणी में तथा सीएम राइज मॉडल उच्चतर माध्यमिक स्कूल, झाबुआ को ’सपोर्टिंग हेल्दी लाइफ्स’ श्रेणी में चयनित किया गया है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्कूलों में प्रदेश के 2 सीएम राइज़ स्कूलों के चयन पर प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने इन स्कूलों के शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के साथ ह...

जून 14, 2024 2:40 अपराह्न जून 14, 2024 2:40 अपराह्न

views 13

छिंदवाड़ा: अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने कमलेश शाह को बनाया प्रत्याशी

छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने कमलेश शाह को प्रत्याशी बनाया है। अमरवाड़ा विधानसभा सीट से विधायक कमलेश शाह लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद रिक्त हुई अमरवाड़ा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी उपचुनाव कार्यक्रम के अनुसार, यहां 10 जुलाई को मतदान होगा, जबकि 13 जुलाई को नतीजे आएंगे। अमरवाड़ा उपचुनाव के लिए 14 जून से नामांकन शुरू हो जाएंगे। नामांकन क...

जून 7, 2024 8:45 अपराह्न जून 7, 2024 8:45 अपराह्न

views 23

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र एक जुलाई से शुरू होगा

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र एक जुलाई से शुरू होने जा रहा है, जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। मानसून सत्र 19 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान डॉ मोहन यादव की सरकार अपना पहले पूर्ण बजट पेश करेगी। बजट को लेकर प्रदेश सरकार ने जनता से सोशल मीडिया के जरिए सुझाव मांगे हैं। राज्य सरकार ने आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर MP MY Gov आईडी से एक पोस्ट में बजट 2024- 25 के लिए सुझाव मांगे हैं । इस पोस्ट में कहा गया है कि जनता के सुझाव बजट निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। लोकसभा चुनाव के चलते इस बार ...

जून 7, 2024 8:43 अपराह्न जून 7, 2024 8:43 अपराह्न

views 15

भोपाल में 23 – 24 और 25 जून को पल्स पोलियो टीकाकरण तथा 25 जून से 27 अगस्त तक दस्तक अभियान आयोजित किया जायेगा

भोपाल में 23 - 24 और 25 जून को पल्स पोलियो टीकाकरण तथा 25 जून से 27 अगस्त तक दस्तक अभियान आयोजित किया जायेगा। दस्तक अभियान के तहत 05 वर्ष तक के बच्चों की चिकित्सीय जाँच कर पल्स पोलियो टीकाकरण के अंतर्गत पोलियो की दवा पिलाई जायेगी। 23 जून को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस होगा। इस संबंध में कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे अपने-अपने वृत्त में ब्लॉक में टास्क फोर्स की बैठक आयोजित कर इस पर अमल सुनिश्चित करें।  

जून 7, 2024 2:47 अपराह्न जून 7, 2024 2:47 अपराह्न

views 22

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय की स्थापना के 11वें वर्षगाँठ समारोह का पांच दिवसीय महोत्सव ’महुआ महोत्सव’ का शुभारंभ

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय की स्थापना के ग्यारहवें वर्षगाँठ समारोह का पांच दिवसीय महोत्सव ’महुआ महोत्सव’ का कल जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ’महुआ महोत्सव’ जनजातीय संस्कृति, कला और व्यंजनों से परिचित कराने का प्रयास है। जनजातियों के सामाजिक जीवनशैली और अनुभव को वास्तविक बनाने के लिए बड़े बड़े आर्किटेक्ट के बजाय जनजातीय कलाकारों ने संग्रहालय स्वयं अपने हाथों से बनाया गया है। मंत्री श्री शाह ने संग्रहालय में नव-निर्मित जनजातीय आवास एवं लौह शिल्...

जून 7, 2024 2:43 अपराह्न जून 7, 2024 2:43 अपराह्न

views 14

बैतूल में खनिज, राजस्व तथा पुलिस विभाग द्वारा  रेत माफियाओ के विरूद्ध कार्यवाही कर अनेक खनिज प्रकरण दर्ज कर आपराधिक प्रकरण दर्ज करवाए गए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के रेत माफियाओं के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देशों के अनुरूप बैतूल में खनिज, राजस्व तथा पुलिस विभाग द्वारा  रेत माफियाओ के विरूद्ध कार्यवाही कर अनेक खनिज प्रकरण दर्ज कर आपराधिक प्रकरण भी दर्ज करवाए गए हैं। रेत माफियाओं के विरूद्ध दर्ज खनिज प्रकरण में शीघ्रता से सुनवाई कर अपर कलेक्टर बैतूल ने रेत माफियाओं के प्रकरणों का निराकरण कर 5 जून 2024 को मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कुल चार प्रकरणों में एक अरब 37 करोड़ की शास्ति ...

जून 7, 2024 2:40 अपराह्न जून 7, 2024 2:40 अपराह्न

views 17

प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सभी जिलों में गतिविधियां जारी

प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सभी जिलों में गतिविधियां जारी है। इंदौर जिले में जल संरक्षण और संर्वधन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन और नगर निगम इंदौर ने इसके लिए कार्ययोजना बनाकर क्रियान्वयन की शुरुआत की है। इंदौर जिले में ''जल गंगा संवर्धन अभियान'' के तहत जिले की सभी नदियों, तालाबों, कुओं और बावडियों सहित अन्य जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 05 जून से शुरु हुआ यह अभियान 16 जून तक चलेगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नगरीय एव...

मई 30, 2024 8:07 अपराह्न मई 30, 2024 8:07 अपराह्न

views 9

लोकसभा चुनाव के बाद मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र एक जुलाई से शुरू होगा

लोकसभा चुनाव के बाद मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र एक जुलाई से शुरू होगा। इसके लिए आज अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह सत्र 19 जुलाई तक चलेगा। सत्र के दौरान कुल 14 बैठकें होंगी। सत्र में प्रश्न काल और अन्य विधायी कार्य सम्पन्न किये जायेंगे। 

मई 30, 2024 8:03 अपराह्न मई 30, 2024 8:03 अपराह्न

views 14

राज्य शासन द्वारा प्रदेश के सभी निजी विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वे स्कूल फीस तथा अन्य विषयों की जानकारी पोर्टल पर 8 जून तक अपलोड कर दें

राज्य शासन द्वारा प्रदेश के सभी निजी विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वे स्कूल फीस तथा अन्य विषयों की जानकारी पोर्टल पर 8 जून तक अपलोड कर दें। शासन द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टरों को 30 जून तक विशेष अभियान चलाकर निजी स्कूलों में अनियमितताओं को चिन्हांकित करने के निर्देश दिये गये हैं। इनमें कहा गया है कि कतिपय विद्यालयों द्वारा फर्जी व डुप्लीकेट ISBN पाठ्य-पुस्तकों को पाठ्यक्रम में शामिल किया जा रहा है। अभियान में अनियमितताएँ होने पर संबंधित प्रकाशक एवं बुक सेलर्स के विरुद्ध नियमानुरूप कार्य...

मई 30, 2024 8:02 अपराह्न मई 30, 2024 8:02 अपराह्न

views 10

प्रदेश में चार जून को होने वाली मतगणना के लिए तैयारियों और प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतिम चरण में 

प्रदेश में चार जून को होने वाली मतगणना के लिए तैयारियों और प्रशिक्षण कार्यक्रम अब अंतिम चरण में हैं।  ग्वालियर जिले में मतों की गिनती के लिए मतगणना दलों को द्वितीय प्रशिक्षण आज दिया गया। ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में शामिल जिले के सभी 6 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की  मतगणना के लिए तैनात किए गए अधिकारियों व कर्मचारियों को जीवाजी विश्वविद्यालय में द्वितीय प्रशिक्षण दिया गया। नीमच में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  दिनेश जैन ने आज  मतगणना केंद्र शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के परिसर एवं स्ट्रा...