मार्च 7, 2025 1:46 अपराह्न
114
ऑस्ट्रेलिया में वैज्ञानिकों ने पृथ्वी पर सबसे पुराने उल्कापिंड की पहचान की
ऑस्ट्रेलिया में वैज्ञानिकों ने पृथ्वी पर सबसे पुराने उल्कापिंड की पहचान की है। यह एक ऐसी खोज है, जो ग्रह के निर्माण और जीवन की उत्पत्ति को समझने में मदद कर सकती है। कर्टिन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के पिलबारा में चट्टानों की जांच की और साढ़े तीन अरब साल पुराने एक बड़े उल्कापिंड के सबूत पाए। इस खोज से पहले, सबसे पुराना उल्कापिंड 2 दो अरब साल पुराना था।