अक्टूबर 9, 2025 8:52 अपराह्न अक्टूबर 9, 2025 8:52 अपराह्न

views 40

मेघालय: मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा दो दिन के मणिपुर दौरे पर

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा आज दो दिन के मणिपुर दौरे पर इम्फाल पहुँचे। श्री संगमा ने कहा कि राज्य में शांति और सामान्य स्थिति लाने के लिए राजनीतिक दलों, सभी हितधारकों और मणिपुर में रहने वाले सभी समुदायों के प्रतिनिधियों को मिलकर काम करने की आवश्यकता है।   उन्होंने कहा कि मणिपुर में रहने वाले लोगों के बीच सहयोग और विश्वास सांप्रदायिक सद्भाव लाने की कुंजी है।   बाद में मेघालय के मुख्यमंत्री ने इम्फाल में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की और मणिपुर के राज्यपाल अजय कुम...

सितम्बर 5, 2025 12:28 अपराह्न सितम्बर 5, 2025 12:28 अपराह्न

views 27

मेघालय: मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाक़ात की, राज्य में इनर लाइन परमिट तेज़ी से लागू करने का किया अनुरोध

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने बांग्लादेश सीमा से हो रहे अवैध प्रवास और घुसपैठ को रोकने के लिए राज्य में इनर लाइन परमिट तेज़ी से लागू करने का अनुरोध किया है। श्री संगमा ने कल नई दिल्ली में  गृहमंत्री अमित शाह से मुलाक़ात की। उन्होंने घुसपैठ रोकने के लिए सीमा प्रबंधन और बुनियादी ढांचे को मज़बूत बनाने की ज़रूरत पर बल दिया।    

अक्टूबर 6, 2024 8:43 अपराह्न अक्टूबर 6, 2024 8:43 अपराह्न

views 9

मेघालय के गारो हिल्‍स क्षेत्र में भारी बरसात  

  मेघालय के गारो हिल्‍स क्षेत्र में भारी बरसात से हुए भूस्‍खलन में दस लोग मारे गए हैं। क्षेत्र में सडक और संचार सम्‍पर्क भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।     पश्चिम गारो हिल्‍स का डालू क्षेत्र और दक्षिण गारो हिल्‍स का गासुआ पारा क्षेत्र भारी बरसात से सर्वाधिक प्रभावित है। दक्षिण गारो हिल्‍स के हारिया सिया सोंगमा गांव में भूस्‍खलन से एक ही परिवार के सात लोगों की जान गई है।         राज्‍य में बाढ से सामान्‍य जन-जीवन अस्‍त व्‍यस्‍त है और सडक तथा पुल क्षतिग्रस्‍त हुए हैं। मुख्‍यमंत्री कोनराड संग...