अक्टूबर 9, 2025 8:57 अपराह्न अक्टूबर 9, 2025 8:57 अपराह्न

views 206

हंगरी के उपन्यासकार और पटकथा लेखक लास्ज़लो क्रास्ज़नाहोरकाई को 2025 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा

हंगरी के उपन्यासकार और पटकथा लेखक लास्ज़लो क्रास्ज़नाहोरकाई को 2025 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में स्वीडिश अकादमी की नोबेल समिति ने आज यह घोषणा की। उन्हें पुरस्कार राशि के रूप में 12 लाख अमरीकी डॉलर मिलेंगे। वर्ष 2002 में इमरे कर्टेज़ के बाद यह पुरस्कार जीतने वाले दूसरे हंगेरियन हैं और वर्ष 2015 में मैन बुकर अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले देश के पहले व्यक्ति हैं।

अगस्त 17, 2024 8:46 अपराह्न अगस्त 17, 2024 8:46 अपराह्न

views 10

नेपाली भाषा, साहित्य, संस्कृति और दर्शन पर शोध करने के लिए नेपाल अकादमी और काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी के बीच एक समझौता किया गया है  

नेपाली भाषा, साहित्य, संस्कृति और दर्शन पर शोध करने के लिए नेपाल अकादमी और काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी के बीच एक समझौता किया गया हैं। दोनों पक्ष समझौते के माध्यम से नेपाली और भारतीय नेपाली साहित्यकारों और संस्थानों के बीच नेपाली भाषा, साहित्य और दर्शन पर बातचीत और आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमत हुए हैं।     दोनों पक्ष नेपाली भाषा को बढ़ावा देने के लिए अनुसंधान और अनुवाद के क्षेत्र में सहयोग करने पर सहमत हुए हैं। नेपाल अकादमी भारतीय भाषा विभाग में पढ़ने वाले शोध छात्रों के लिए छा...

जून 15, 2024 1:57 अपराह्न जून 15, 2024 1:57 अपराह्न

views 8

साहित्य अकादमी ने की इस वर्ष के साहित्य अकादमी बाल साहित्य पुरस्कार और साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार की घोषणा

साहित्य अकादमी ने इस वर्ष के साहित्य अकादमी बाल साहित्य पुरस्कार और साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार की आज घोषणा की। साहित्य अकादमी बाल साहित्य पुरस्कार के लिए 24 लेखकों और साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार के लिए 23 लेखकों का चयन किया गया है। साहित्य अकादमी ने बताया कि सभी चयनित लेखकों को 50 हजार रुपये और एक ताम्र पट्टिका प्रदान की जायेगी।