मार्च 7, 2025 1:51 अपराह्न
27
सीरिया: लताकिया में सीरियाई सुरक्षा बलों और बशर अल-असद के बंदूकधारियों के बीच हिंसक झड़पों में 70 की मौत
सीरिया में आज तटीय प्रांत लताकिया में सीरियाई सुरक्षा बलों और अपदस्थ शासक बशर अल-असद के वफादार बंदूकधारियों के बीच हिंसक झड़पों में 70 से अधिक लोग मारे गए, जिनमें 16 सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। इन झड़पों में कई लोग घायल हो गए। लताकिया प्रांत के जबलेह शहर में हिंसा तब भड़की, जब सुरक्षा बलों ने पहाड़ी तटीय क्षेत्र में फिर से इकट्ठा हुए असद के वफादारों को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान शुरू किया। झड़पें तब शुरू हुईं जब असद-युग के कमांडर सुहैल अल-हसन से जुड़े बंदूकधारियों ने सुरक्षा गश्ती द...