जुलाई 14, 2024 12:54 अपराह्न

views 40

प्रधानमंत्री ने देशवासियों विशेषकर त्रिपुरा के लोगों को खारची पूजा के अवसर पर शुभकामनाएं दी

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देशवासियों विशेषकर त्रिपुरा के लोगों को खारची पूजा के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने कामना की कि चतुर्दश देवता की कृपा लोगों पर बनी रहे। उन्‍होंने सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।