मार्च 10, 2026 4:29 अपराह्न

views 22

पीएलआई योजना से औषधि घटकों के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने प्रमुख औषधि‍ घटकों के आयात पर भारत की निर्भरता कम करने और घरेलू उत्पादन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। राज्यसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान श्री नड्डा ने बताया कि थोक दवाओं के लिए उत्पादन-आधारित प्रोत्साहन-पीएलआई योजना का उद्देश्य प्रमुख प्रारंभिक सामग्री, औषधि‍ मध्यवर्ती और सक्रिय औषधि‍ घटकों के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देना है। यह योजना 2028-29 तक लागू रहेगी। श्री नड्डा ने बताया कि...

नवम्बर 22, 2025 12:50 अपराह्न

views 76

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने नई दिल्ली में सरदार@150 एकता यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया

केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर सरदार@150 एकता यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री नड्डा ने कहा कि सरदार पटेल की विरासत को सम्मान देने के लिए देश भर में कई आयोजन किए गए हैं। उन्‍होंने कहा कि देश के अलग-अलग क्षेत्रों से पांच जुलूस सरदार पटेल के जन्मस्थान गुजरात के नडियाद में इकट्ठा होंगे। नडियाद से 10 दिन की पदयात्रा केवडिया की ओर रवाना होगी। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को एक भ...

अगस्त 2, 2024 10:06 पूर्वाह्न

views 26

नई दिल्‍ली :  भाजपा को जानो पहल के अंतर्गत जेपी नड्डा ने की वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्‍ह से भेंट

भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा को जानो पहल के अंतर्गत कल नई दिल्‍ली में वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्‍ह से भेंट की। श्री नड्डा ने वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव गुयेन फु ट्रॉन्‍ग के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया। दोनों नेताओं ने पिछले दशक के दौरान भारत और वियतनाम के बीच संबंधों में उल्लेखनीय वृद्धि पर चर्चा की।      स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्री के रूप में श्री नड्डा ने वियतनाम के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में संबंध और मजबूत करने की पेशकश की। उन्‍होंने दोन...

जुलाई 26, 2024 1:22 अपराह्न

views 9

भारत बन गया है दुनिया का औषधालय, विश्‍व की सबसे किफायती तथा सस्‍ती दवाओं का कर रहा है उत्‍पादन:  केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा

  स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि भारत, दुनिया का औषधालय बन गया है और विश्‍व की सबसे किफायती तथा सस्‍ती दवाओं का उत्‍पादन कर रहा है। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्‍नों का उत्तर देते हुए श्री नड्डा ने कहा कि सरकार ने देश के फार्मास्युटिकल उद्योग को सशक्त बनाने के लिए अनेक उपाय किए हैं। उन्‍होंने कहा कि सरकार पुर्नोत्थान फार्मास्यूटिकल्स प्रौद्योगिकी उन्नयन सहायता योजना के तहत दवा बनाने वाली इकाइयों को हरसंभव सहायता दे रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि...

जुलाई 26, 2024 9:16 पूर्वाह्न

views 19

कारगिल विजय दिवस पर बोले केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा- हमारे सैनिकों ने वीरतापूर्वक लड़ाई लड़ी

  भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि करगिल युद्ध सामरिक महत्व का संघर्ष था जिसमें हमारे सैनिकों ने गंभीर परिस्थितियों का सामना किया और पाकिस्तान के खिलाफ वीरतापूर्वक लड़ाई लड़ी।     नई दिल्ली में कल एक मशाल रैली को संबोधित करते हुए श्री नड्डा ने जोर देकर कहा कि भारतीय सेना ने चुनौतियों के बावजूद रणनीतिक प्रतिभा के कारण जीत हासिल की और करगिल की चोटी पर तिरंगा फहराया।      उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में...

जुलाई 17, 2024 1:59 अपराह्न

views 37

नई दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक 

स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन देश में औषधि, चिकित्सा उपकरणों और सौंदर्य प्रसाधनों की गुणवत्ता और सुरक्षा को नियंत्रित करता है।   श्री नड्डा ने इस महीने की शुरुआत में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत ...

जुलाई 5, 2024 12:00 अपराह्न

views 39

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा – वैश्विक औसत की तुलना में  भारत ने बहुत तीव्रता से मां और बच्चों के जीवन बचाने में सुधार लाने में शानदार उपलब्धि हासिल की

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि भारत ने वैश्विक औसत की तुलना में बहुत तीव्र गति से मां और बच्चों के जीवन बचाने में सुधार लाने में शानदार उपलब्धि हासिल की है। वे जिनेवा में आयोजित मातृ, नवजात और बाल स्वास्थ्य साझेदारी बोर्ड-पी.एम.एन.सी.एच. की बैठक को वर्चुअल माध्यम से संबोधित कर रहे थे। श्री नड्डा ने महिलाओं, बच्चों और किशोरों के प्रति इस संगठन की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि तमाम साझेदारियों और गतिविधियों ने भविष्य के लिए सशक्त नींव रखी है।...

जुलाई 1, 2024 1:20 अपराह्न

views 29

महिलाओं के लिए असुरक्षित है पश्चिम बंगाल: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा

  भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि पश्चिम बंगाल से विभत्स वीडियो सामने आया है जो कट्टरता की याद दिलाता है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री नड्डा ने कहा कि इसको तृणमूल कांग्रेस कैडर और विधायक उचित ठहराने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चाहे संदेशखाली हो या उत्तर दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल महिलाओं के लिए असुरक्षित है।  

जून 25, 2024 1:55 अपराह्न

views 26

आपातकाल लगाने के कांग्रेस के फैसले ने संविधान को कुचलने की कोशिश की थी:  केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि 25 जून, 1975 वह दिन था जब आपातकाल लगाने के कांग्रेस पार्टी के राजनीतिक रूप से प्रेरित फैसले ने देश के लोकतंत्र के स्तंभों को हिला दिया था और संविधान को कुचलने की कोशिश की थी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री नड्डा ने कहा कि इस अवधि के दौरान, जो लोग आज भारतीय लोकतंत्र के संरक्षक होने का दावा करते हैं, उन्होंने संवैधानिक मूल्यों की रक्षा में उठने वाली आवाजों को दबाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि आज हम देश के उन महा...