दिसम्बर 2, 2025 9:03 अपराह्न दिसम्बर 2, 2025 9:03 अपराह्न

views 61

चीन और जापान के बीच तनाव बढ़ा

चीन और जापान के बीच तनाव बढ़ गया है। चीन और जापान के जहाजों के पूर्वी चीन सागर में विवादित सेनकाकू द्वीप समूह के पास टकराव इस विवाद का कारण है।     चीन ने कहा है कि उसके जल क्षेत्र में एक जापानी नौका घुस आयी थी, जिसके बाद चीनी तटरक्षक बल ने आवश्यक कार्रवाई की। इसके जवाब में जापान ने बताया है कि दो चीनी तटरक्षक जहाज उसके जलक्षेत्र में घुस आए थे। जापान ने मछली पकडने वाली नौका को सुरक्षित करते हुए, चीनी जहाजों को वापस चले जाने का आदेश दिया।     यह घटना ऐसे समय में हुई है जब प्रधानमंत्री साने ताकाइच...

नवम्बर 19, 2025 10:49 पूर्वाह्न नवम्बर 19, 2025 10:49 पूर्वाह्न

views 32

ताइवान ने चीन पर राजनीतिक लाभ के लिए जापान के साथ तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया

ताइवान के राष्‍ट्रीय रक्षा मंत्रालय - एमएनडी ने कहा है कि उसने अपने जलक्षेत्र के आसपास नौ चीनी सैन्य विमानों, चार नौसैनिक जहाजों और दो जहाजों की गतिविधियों का पता लगाया है। एमएनडी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि ताइवान के आसपास पीपुल्स लिबरेशन आर्मी - पीएलए के विमानों की आठ उड़ानें, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी - पीएलएएन के आठ जहाज और दो आधिकारिक जहाजों की गतिविधियों का पता चला है। आठ में से दो उड़ानों ने मध्य रेखा को पार करके ताइवान के दक्षिण-पश्चिमी वायु रक्षा क्षेत्र में प्रवेश कर लिया। ...

नवम्बर 16, 2025 9:18 पूर्वाह्न नवम्बर 16, 2025 9:18 पूर्वाह्न

views 41

जापान: प्रधानमंत्री सनाए तकाइची देश के तीन गैर-परमाणु सिद्धांतों की समीक्षा करने पर कर रही हैं विचार

जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची देश के तीन गैर-परमाणु सिद्धांतों की समीक्षा करने पर विचार कर रही हैं। जापान के अखबार असाही शिंबुन में प्रकाशित एक संपादकीय में बताया गया है कि परमाणु बमबारी झेलने वाले देश के रूप में, जापान ने तीन गैर-परमाणु सिद्धांतों को एक राष्ट्रीय नीति के रूप में स्थापित किया है। इसे लंबे समय से जापानी लोगों का व्यापक समर्थन प्राप्त है। जापान की राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति का नवीनीकरण करते हुए सुश्री तकाइची तीसरे सिद्धांत को संशोधित करने पर विचार कर रही हैं। यह सिद्धांत परमाणु ...

नवम्बर 15, 2025 8:27 पूर्वाह्न नवम्बर 15, 2025 8:27 पूर्वाह्न

views 51

चीन की सरकार ने अपने नागरिकों से जापान जाने से बचने का परामर्श जारी किया

चीन की सरकार ने अपने नागरिकों से जापान जाने से बचने का परामर्श जारी किया है। ताइवान संकट में संभावित भागीदारी को लेकर जापान की प्रधानमंत्री सानेए ताकाइची की हालिया टिप्पणी ने बड़े कूटनीतिक विवाद का रूप ले लिया है, जिसके बाद चीन के विदेश मंत्रालय ने यह परामर्श जारी किया।     चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि जापान की नेता की भड़काऊ टिप्पणियों के कारण माहौल बिगड़ गया है जिससे जापान में चीनी लोगों की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो गया है। मंत्रालय ने यह भी दावा किया कि इस वर्ष जापान, चीन के लोगों के लिए...

सितम्बर 12, 2025 6:59 अपराह्न सितम्बर 12, 2025 6:59 अपराह्न

views 28

जापान में शतायु लोगों की संख्या 99,763 तक पहुंची, महिलाओं का वर्चस्व

जापान की शतायु लोगों की आबादी ने 99 हजार से अधिक का नया रिकॉर्ड बनाया है। सरकार द्वारा आज जारी किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि 100 या उससे अधिक आयु के व्यक्तियों की संख्या लगातार 55वें वर्ष बढ़कर रिकॉर्ड 99 हजार 763 हो गई, जो पिछले वर्ष से 4 हजार 644 की वृद्धि है। स्वास्थ्य, श्रम और कल्याण मंत्रालय के अनुसार, 100 या उससे अधिक आयु के लोगों में लगभग 88 प्रतिशत महिलाएं हैं, जो 87 हजार 784 हैं, जबकि पुरुष शतायु लोगों की संख्या 11 हजार 979 है। यह डेटा ऐसे समय जारी किया गया है जब जापान अगले सप्ताह वृ...

सितम्बर 8, 2025 9:34 अपराह्न सितम्बर 8, 2025 9:34 अपराह्न

views 17

केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने जापान के गृह कार्य और संचार राज्‍य मंत्री मसाशी अडाची के साथ बैठक की

केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने डाक नवाचार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा देने के लिए जापान के गृह कार्य और संचार राज्‍य मंत्री मसाशी अडाची के साथ बैठक की। दोनों नेताओं ने दुबई में यूनिवर्सल पोस्‍टल कांग्रेस में भारतीय डाक और जापान डाक के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने के उपायों पर बातचीत की।  

अगस्त 30, 2025 5:02 अपराह्न अगस्त 30, 2025 5:02 अपराह्न

views 3

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी दो दिन की सफल जापान यात्रा के बाद चीन के लिए रवाना हुए

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज दो दिन की सफल जापान यात्रा के बाद चीन के लिए रवाना हो गए हैं। चीन में श्री मोदी शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्‍मेलन में शामिल होंगे। जापान यात्रा के पहले दिन 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने आज टोक्यो में 16 प्रान्तों के राज्यपालों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने राज्यों-प्रान्तों के सहयोग की संभावनाओं को रेखांकित किया। उन्‍होंने साझा प्रगति के लिए 15वें वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान शुरू की गई राज्य-प्रान्त साझेदारी पहल ...

अगस्त 29, 2025 10:29 अपराह्न अगस्त 29, 2025 10:29 अपराह्न

views 16

जापान आज विकसित और आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ने के सफ़र में साझेदार है: विक्रम मिसरी

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि जापान आज विकसित और आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ने के सफ़र में साझेदार है। प्रधानमंत्री मोदी की दो दिन की जापान यात्रा पर मीडिया से बात करते हुए, विदेश सचिव मिसरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने लगभग ढाई घंटे एक साथ बिताए, इस दौरान उन्होंने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की और समझौतों का आदान-प्रदान किया। द्विपक्षीय मुद्दों के अलावा, दोनों प्रधानमंत्रियों ने क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिति पर भी चर्चा की, और यह स्पष्ट था कि भू-...

अगस्त 30, 2025 7:44 पूर्वाह्न अगस्त 30, 2025 7:44 पूर्वाह्न

views 3

भारत और जापान ने निवेश, आर्थिक सुरक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य सहित कई क्षेत्रों में अगले 10 वर्षों का रोडमैप तैयार किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत और जापान ने अगले 10 वर्षों में जापान से भारत में 10 ट्रिलियन येन के निवेश का लक्ष्‍य निर्धारित किया है। उन्‍होंने कहा कि इसमें भारत और जापान के लघु और मध्‍यम उद्यमों और स्‍टार्टअप्‍स को जोड़ने पर विशेष बल दिया जाएगा। उन्‍होंने जापानी कंपनियों को आमंत्रित किया कि वे भारत में निवेश करें और विश्‍व के लिए विनिर्माण में योगदान करें। टोक्‍यो में 15वें भारत-जापान वार्षिक सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेने के बाद जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ संयुक्‍त संव...

अगस्त 29, 2025 5:15 अपराह्न अगस्त 29, 2025 5:15 अपराह्न

views 21

जापान: प्रधानमंत्री मोदी ने 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्‍मेलन में लिया हिस्‍सा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने टोक्‍यो में जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्‍मेलन में हिस्‍सा लिया। इस शिखर सम्‍मेलन के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की और विशेष रणनीतिक तथा  वैश्विक साझेदारी के अगले चरण को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। संयुक्‍त संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी बातचीत लाभप्रद और सार्थक रही है। उन्‍होंने कहा कि दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हैं कि भारत-जापान भागीदा...