अगस्त 25, 2024 8:04 अपराह्न

views 14

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कल फरीदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे  

      केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कल फरीदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्यपाल सायं सात बजे फरीदाबाद के सेक्टर 31 स्थित श्री कृष्ण नवग्रह मंदिर में आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी समारोह में हिस्सा लेंगे।

अगस्त 25, 2024 6:58 अपराह्न

views 20

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों और विदेश में रहने वाले भारतीयों को शुभकामनाएं दी हैं  

       राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों और विदेश में रहने वाले भारतीयों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि खुशी का यह त्योहार हमें भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य आदर्शों के प्रति स्‍वयं को समर्पित करने के लिए प्रेरित करता है। राष्‍ट्रपति ने सभी से भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों को अपनाने और देश की प्रगति और समृद्धि के लिए काम करने का संकल्प लेने का भी अनुरोध किया।

अगस्त 25, 2024 4:17 अपराह्न

views 14

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड ने जन्‍माष्‍टमी की पूर्व संध्‍या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं  

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड ने आज जन्‍माष्‍टमी की पूर्व संध्‍या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। एक संदेश में श्री धनखड ने कहा कि यह त्‍यौहार धर्म के शाश्‍वत मूल्‍यों, बुराई पर अच्‍छाई की जीत, सत्‍य और करुणा आधारित जीवन के महत्‍व को दर्शाता है।