जुलाई 4, 2024 1:43 अपराह्न

views 33

अपोफिस क्षुद्रग्रह का अध्ययन करने के लिए जापान, नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसियों के साथ साझेदारी करेगा इसरो

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने कहा है कि भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी अपोफिस क्षुद्रग्रह का अध्ययन करेगी, जब यह 2029 में पृथ्वी के सबसे करीब होगा। इसरो में क्षुद्रग्रह दिवस अवलोकन के अवसर पर कल बेंगलुरु में आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए एस. सोमनाथ ने कहा कि 340 मीटर चौड़े अपोफिस क्षुद्रग्रह का अध्ययन जापान, नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसियां करेंगी और इसरो उनके साथ साझेदारी करेगा।

जून 19, 2024 1:53 अपराह्न

views 55

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस तथा पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ से मुलाकात की

  केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस तथा पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने कल बेंगलुरु के अंतरिक्ष भवन में इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ से मुलाकात की। इसरो ने एक विज्ञप्ति में कहा कि श्री गोपी ने केरल में मुल्लापेरियार और इडुक्की बांधों से जुड़े बाढ़ जोखिम का विश्लेषण करने के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के उपयोग पर चर्चा की। मंत्री ने इसरो वैज्ञानिकों के साथ केरल में इन दो बांधों से जुड़े बाढ़ परिदृश्य का मूल्यांकन करने की आवश्यकता पर अपनी चिंता व्यक्त की। श्री सोमनाथ ने संभावित बाढ़ जोखिमों की पह...

जून 11, 2024 9:26 पूर्वाह्न

views 52

इसरो ने आदित्य एल-1 उपग्रह द्वारा ली गई सूर्य की आश्चर्यजनक तस्वीरें जारी की

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मई में एक बड़े भू-चुंबकीय तूफान के दौरान आदित्य एल-1 उपग्रह द्वारा ली गई सूर्य की आश्चर्यजनक तस्वीरें जारी की हैं। दो रिमोट सेंसिंग पेलोड, सोलर अल्ट्रावायलेट इमेजिंग टेलीस्कोप और विजिबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ ने अन्य पेलोड के साथ, अंतरिक्ष में लाग्रेंज बिंदु से इन तस्वीरों को खींचा है। इसरो ने कहा है कि ये तस्वीरें खगोल वैज्ञानिकों को सौर ज्वालाओं, उनके ऊर्जा वितरण, सनस्पॉट, व्यापक तरंग और दीर्घकालिक सौर विविधताओं का अध्ययन करने में सहायता करेंगी। ये तस्‍...