अक्टूबर 3, 2024 8:06 पूर्वाह्न अक्टूबर 3, 2024 8:06 पूर्वाह्न

views 8

श्रीलंका में भारतीय उच्‍चायुक्‍त संतोष झा ने श्रीलंका के राष्‍ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके को जीत पर बधाई दी

श्रीलंका में भारतीय उच्‍चायुक्‍त संतोष झा ने कल श्रीलंका के राष्‍ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से राष्‍ट्रपति सचिवालय में मुलाकात की और उन्‍हें उनकी जीत पर बधाई दी। इस दौरान श्री झा ने भारत और श्रीलंका के बीच घनिष्‍ठ मित्रता और द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।   श्री झा ने कहा कि भारत श्रीलंका के विकास में हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार है। उन्‍होंने आशा व्‍यक्‍त की श्रीलंका इस क्षेत्र में एक शांतिपूर्ण और स्थिर राष्‍ट्र के रूप में उभर कर सामने आएगा।