नवम्बर 28, 2024 6:42 पूर्वाह्न नवम्बर 28, 2024 6:42 पूर्वाह्न

views 15

पुरुष जूनियर एशिया कप हॉकी में आज भारत का सामना जापान से

ओमान की राजधानी मस्कट में, पुरुष जूनियर एशिया कप हॉकी के पहले मैच में, कल भारत ने थाईलैंड को 11-शून्य से हरा दिया। भारत की ओर से अरजीत सिंह हुंदल, सौरभ आनंद कुशवाहा और गुरजोत सिंह ने दो-दो गोल किए। अर्शदीप सिंह, शारदा नंद तिवारी, दिलराज सिंह, रोहित और मुकेश टोप्पो ने एक-एक गोल किया। प्रतियोगिता में आज भारत का सामना जापान से होगा।

अगस्त 15, 2024 8:59 पूर्वाह्न अगस्त 15, 2024 8:59 पूर्वाह्न

views 15

भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पी.आर. श्रीजेश के सम्मान में, हॉकी इंडिया ने जर्सी नंबर 16 किसी और को आवंटित न करने का लिया निर्णय

भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पी.आर. श्रीजेश के सम्मान में, हॉकी इंडिया ने जर्सी नंबर 16 किसी और को आवंटित न करने का निर्णय लिया है। हॉकी इंडिया ने एक बयान में, श्रीजेश को आधुनिक भारतीय हॉकी की सबसे बड़ा खिलाड़ी बताया।     श्रीजेश ने पेरिस ओलंपिक की सफलता के बाद हॉकी से संन्‍यास की घोषणा की थी। वे वर्ष 2020 और वर्ष 2024 में ओलंपिक में कांस्‍य पदक विजेता भारतीय टीम का हिस्‍सा रहे हैं और अब जूनियर पुरुष हॉकी टीम के कोच होंगे।