सितम्बर 27, 2024 9:21 अपराह्न

views 16

ईडी और अन्‍य एजेंसियों का राजनीतिक उपयोग कर रही है भाजपा सरकारः कुमारी शैलजा

कांग्रेस समिति की महासचिव और सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा ने हरियाणा के कलानवली में एक जनसभा में कहा कि किसान, मजदूर, व्‍यापारी, कर्मचारी, महिला और बेरोजगार युवा भाजपा शासन में परेशान हो गये हैं।   उन्‍होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार प्रवर्तन निदेशालय और अन्‍य एजेंसियों का राजनीतिक उपयोग कर रही है।