जून 20, 2024 4:48 अपराह्न

views 24

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्‍ली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान का दौरा किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्‍ली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान का दौरा किया। राष्ट्रपति ने दिव्‍यांग बच्‍चों से बातचीत की और उनका सांस्कृतिक कार्यक्रम देखा। उन्‍होंने नवीनीकृत प्रोस्थेसिस और ऑर्थोसिस सेंटर जाकर मरीजों से बातचीत भी की।   इस दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि देश या समाज की प्रगति लोगों द्वारा दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता के जरिए आंकी जा सकती है। उन्‍होंने कहा कि संवेदनशीलता और समावेशन हमारी संस्कृति तथा सभ्यता के अभिन्न अंग है। राष्ट्रपति ...