जुलाई 27, 2024 11:56 पूर्वाह्न

views 18

श्री अमरनाथ जी पवित्र गुफा के दर्शन के लिए तीर्थ यात्रियों का एक और जत्‍था जम्मू आधार शिविर से आज तड़के रवाना

  श्री अमरनाथ जी यात्रा के लिए एक हजार सात सौ इकहत्‍तर तीर्थ यात्रियों का एक और जत्‍था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से आज तड़के रवाना हुआ। इस जत्‍थे ने तिरसठ वाहनों के काफिले के साथ प्रस्‍थान किया। इसमें, एक हजार दो सौ उनहत्‍तर पुरुष, तीन सौ अट्ठानबे महिलाएं, एक बच्चा, तिरानबे साधू और दस साध्वी शामिल हैं। इनमें से सात सौ 72 से अधिक तीर्थयात्री बालतल से और नौ सौ 99 तीर्थयात्री पहलगाम के रास्‍ते यात्रा करेंगे।