जून 20, 2024 8:46 अपराह्न

views 18

वैश्विक अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में देश की भागीदारी 2021 की तुलना में 2030 तक चार गुना बढ़ सकती है: सरकार  

सरकार ने कहा है कि वैश्विक अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में देश की भागीदारी 2021 की तुलना में 2030 तक चार गुना बढ सकती है। अंतरिक्ष विभाग में राज्‍य मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने नई दिल्‍ली में अंतरिक्ष विभाग के सौ दिन की कार्य योजना की समीक्षा बैठक में यह बात कही। उन्‍होंने भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र में वर्तमान स्थिति, अवसर और भविष्‍य के अंतरिक्ष मिशनों का जायजा लिया।   बैठक के दौरान डॉ. सिंह ने कहा कि अंतरिक्ष से जुड़े स्टार्टअप की संख्या 2022 में एक थी, जो 2024 में बढ़कर लगभग दो सौ हो गई। उन्‍होंने बत...