सितम्बर 19, 2025 9:56 अपराह्न

views 215

निर्वाचन आयोग ने 474 गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को सूची से हटाया

निर्वाचन आयोग ने मानदंडों का उल्लंघन करने के आरोप में 474 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को सूची से हटा दिया है। इन पार्टियों ने 2019 से एक भी चुनाव नहीं लड़ा है, जिसके कारण आयोग ने यह निर्णय लिया है। इस प्रक्रिया के पहले चरण में, आयोग ने पिछले महीने 334 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को सूची से हटा दिया था। आयोग ने पिछले दो महीनों में 808 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को सूची से हटा दिया है। आयोग ने बताया कि 359 ऐसे पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की ...