अक्टूबर 19, 2024 6:33 अपराह्न

views 45

राष्‍ट्रीय ई-गवनेंस डिवीजन ने अपनी विशेष लाइव श्रृखंला आस्‍क अवर एक्‍सपर्टस की प्रथम कडी का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया

राष्‍ट्रीय ई-गवनेंस डिवीजन ने अपनी विशेष लाइव श्रृखंला आस्‍क अवर एक्‍सपर्टस की प्रथम कडी का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया है। इससे लोगों को सरकारी अधिकारियों और विभिन्‍न विषयों के विशेषज्ञों के साथ सीधे वार्तालाप का मंच उपलब्‍ध होगा और वे डिजीटल इंडिया उपायो के बारे में अपने प्रश्‍नो का समाधान करा सकेंगे।     इलेक्‍ट्रानिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा है कि डिजीटल इंडिया के यू-ट्यूब चैनल पर प्रसारित यह लाइव साप्‍ताहिक कार्यक्रम एक अनूठी पहल है जिससे सरकार को नागरिकों से जुडने का अवसर मिलेगा...