मार्च 4, 2025 8:35 पूर्वाह्न मार्च 4, 2025 8:35 पूर्वाह्न

views 33

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा- पिछले दशक में देश में अनुसंधान और विकास पर खर्च दोगुना हुआ

    केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि देश का अनुसंधान और विकास खर्च पिछले दशक में दोगुना हो गया है। यह वर्ष 2013-14 में साठ हजार करोड़ रुपए से बढ़कर एक लाख 27 हजार करोड़ रुपये हो गया है। नई दिल्ली में कल दिशा कार्यक्रम में डॉ. सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम देश की ज्ञान अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाएगा और आत्मनिर्भर भारत को मजबूत करेगा।      डॉ. सिंह ने देश को डीप-टैक नवाचार और व्यावसायीकरण में वैश्विक नेतृत्‍व के रूप में स्थापित करने की सरकार की बहु-आयामी रणनीति पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने जोर...

फ़रवरी 23, 2025 7:46 पूर्वाह्न फ़रवरी 23, 2025 7:46 पूर्वाह्न

views 32

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर के युवाओं से ‘सरकारी नौकरी’ की मानसिकता से आगे बढ़ने और अपने कारोबार के अवसर तलाशने की अपील की

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर के युवाओं से 'सरकारी नौकरी' की मानसिकता से आगे बढ़ने और अपने कारोबार के अवसर तलाशने की अपील की है। कल जम्मू में राजकीय महिला कॉलेज में राष्ट्रीय स्टार्टअप महोत्सव का उद्घाटन करते हुए, श्री सिंह ने कृषि से जुड़े स्टार्ट-अप और ख़ासकर बैंगनी क्रांति की चर्चा की जिससे लगभग तीन हजार से अधिक युवा अब लैवेंडर की खेती कर लाखों रूपए कमा रहे हैं।     डॉक्टर सिंह ने कहा कि स्‍टार्टअप के क्षेत्र में भारत तीसरे स्थान पर है और  उद्योग संबंध, बाजार अनुसंधान और न...

फ़रवरी 23, 2025 7:41 पूर्वाह्न फ़रवरी 23, 2025 7:41 पूर्वाह्न

views 29

केन्‍द्रीय राज्‍य मंत्री जितेन्‍द्र सिंह ने सरकारी और गैर-सरकारी अस्‍पतालों के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया

  केन्‍द्रीय राज्‍य मंत्री जितेन्‍द्र सिंह ने अच्‍छे इलाज के लिए सरकारी और गैर-सरकारी अस्‍पतालों के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया है। उन्‍होंने कहा है कि परस्‍पर समन्‍वय के कारण ही निजी अस्‍पताल सफल रहे हैं। डॉक्‍टर सिंह ने कहा कि केन्‍द्र सरकार अस्‍पतालों और नर्सिंग होम के बीच सहयोग को बढ़ावा दे रही है, ताकि दूर-दराज के लोगों को बीमारियों की रोकथाम में मदद मिल सके। उन्‍होंने यह बात कल जम्‍मू-कश्‍मीर के अख़नूर में नीलकंठ हेल्‍थ केयर एण्‍ड हॉस्पिटल का उद्घाटन करते हुए कही। डॉक्‍टर सिंह ने यह भी कह...

नवम्बर 5, 2024 7:53 अपराह्न नवम्बर 5, 2024 7:53 अपराह्न

views 5

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉक्‍टर जितेंद्र सिंह कल नई दिल्ली में राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 3.0 का शुभारंभ करेंगे

      कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉक्‍टर जितेंद्र सिंह कल नई दिल्ली में राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 3.0 का शुभारंभ करेंगे। पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग द्वारा देशभर के आठ सौ शहरों और जिलों में यह अभियान 30 नवम्‍बर तक जारी रहेगा। आयोजन का प्राथमिक उद्देश्य डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाना और चेहरा प्रमाणीकरण तकनीक का उपयोग करके पेंशनभोगियों के डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

अक्टूबर 9, 2024 7:17 अपराह्न अक्टूबर 9, 2024 7:17 अपराह्न

views 30

‘मेक इन इंडिया’ पहल  दवा बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले सक्रिय घटक – एपीआई की आयात पर निर्भरता को कम करने में बडी भूमिका निभा रही है- केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

       केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि 'मेक इन इंडिया' पहल  दवा बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले सक्रिय घटक - एपीआई की आयात पर निर्भरता को कम करने में बडी भूमिका निभा रही है।     डॉ. सिंह ने आज नई दिल्ली में छठे सीआईआई फार्मा और जीवन विज्ञान शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि घरेलू उत्‍पादन को बढावा देकर, भारत न केवल आत्मनिर्भर बनता जा रहा है, बल्कि यह भी सुनिश्चित कर रहा है कि महत्वपूर्ण स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं की आपूर्ति सुलभ हो सके। दे...

अगस्त 31, 2024 8:36 अपराह्न अगस्त 31, 2024 8:36 अपराह्न

views 4

केन्‍द्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉक्‍टर जितेन्‍द्र सिंह ने आज नई दिल्‍ली में  बायो ई-3 नीति पत्र जारी किया  

        केन्‍द्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉक्‍टर जितेन्‍द्र सिंह ने आज नई दिल्‍ली में बायोटेक्‍नोलॉजी फॉर इकोनॉमी इन्‍वायरमेंट एंड इम्‍पलायमेंट - बायो ई-3 नीति पत्र जारी किया  । डॉ सिंह ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस नीति से देश में जैव विनिर्माण उद्योग के उच्‍च प्रदर्शन को गति मिलेगी। उन्‍होंनें कहा कि इससे खाद्य, ऊर्जा और स्‍वास्‍थ्‍य जैसे क्षेत्रो पर महत्‍वपूर्ण प्रभाव पडेगा।     श्री सिंह ने इस नीति को लागू करने में सरकारी निजी भागीदारी केन्‍द्रीय भूमिका में होगी।...

जून 17, 2024 9:29 पूर्वाह्न जून 17, 2024 9:29 पूर्वाह्न

views 8

गहन समुद्र मिशन वाला छठा देश बनने जा रहा है भारत: पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह

पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत गहरे समुद्र मिशन वाला छठा देश बनने जा रहा है। नई दिल्ली में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की 100 दिन की योजना पर चर्चा के लिए आयोजित बैठक में डॉक्टर सिंह ने गहन समुद्र मिशन की प्रगति पर गर्व और प्रसन्नता व्यक्त की। उन्‍होंने संबंधित संस्थानों से आजीविका के लिए समुद्र और उसकी ऊर्जा पर निर्भर लोगों को सशक्त बनाने के लिए समायोजी मत्‍स्‍य अर्थव्यवस्था का लक्ष्य प्राप्त करने पर ध्यान देने को कहा।     उन्होंने कहा कि यह मिशन ख...