नवम्बर 7, 2024 7:29 अपराह्न नवम्बर 7, 2024 7:29 अपराह्न

views 13

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 240 लीटर नकली घी बरामद किया

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मिलावटी घी व नकली खाद्य सामग्री बनाने वाले गिरोह का भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने बताया कि टीम ने हरियाणा के जींद में चल रही फैक्ट्री समेत कई अलग-अलग जगह छापा मरकर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में कच्चा माल और 240 लीटर नकली घी बरामद किया गया है।

सितम्बर 22, 2024 6:07 अपराह्न सितम्बर 22, 2024 6:07 अपराह्न

views 5

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक करोड़ 78 लाख रुपये कीमत की 357 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्‍त किए

    दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आज एक अंतरराज्‍यीय मादक पदार्थ के गिरोह का पर्दाफाश कर एक करोड़ 78 लाख रुपये कीमत की 357 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्‍त किए। पुलिस ने इस गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ से पता चला कि ये आरोपी आंध्रप्रदेश और ओडिसा से मादक पदार्थ लाकर दिल्ली और एनसीआर में आपूर्ति करते थे। पुलिस ने बताया कि उन्‍होंने इस मामले में आपूर्तिकर्ता, प्राप्तकर्ता और तस्करी के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

सितम्बर 12, 2024 6:43 अपराह्न सितम्बर 12, 2024 6:43 अपराह्न

views 7

दिल्‍ली पुलिस ने 33 किलोग्राम गांजा बरामद किया  

      दिल्‍ली पुलिस की अपराध शाखा ने दो लोगों को मादक पदार्थ की तस्‍करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 33 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बरामद मादक पदार्थ की अंतराष्‍ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 20 लाख रूपये है। दिल्‍ली पुलिस ने बताया कि आरोपियो द्वारा मादक पदार्थ को ओडिसा और आन्‍ध्र प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रो से लाकर देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में पहुंचाया जाता था।

जुलाई 9, 2024 9:06 अपराह्न जुलाई 9, 2024 9:06 अपराह्न

views 22

दिल्‍ली पुलिस की अपराध शाखा ने राजधानी में सक्रिय मानव अंग प्रत्यारोपण के अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया

    दिल्‍ली पुलिस की अपराध शाखा ने राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सक्रिय मानव अंग प्रत्यारोपण के अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। अपराध शाखा ने एक डॉक्‍टर और सरगना सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से किडनी रोगियों के फर्जी आधार कार्ड, अंगदाताओं और अस्पतालों के जाली दस्तावेज जब्‍त किये हैं। इसके अलावा खाली स्टाम्प पेपर, हार्ड डिस्क, दो लैपटॉप, आठ मोबाइल फोन और एक हजार आठ सौ अमेरिकी मुद्रा भी जब्‍त की हैं। पकड़े गये सभी आरोपी बांग्‍लादेश के निवासी हैं। यह गिरोह राष्‍ट्री...