दिसम्बर 29, 2024 7:37 अपराह्न

views 106

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना को महाकुंभ में शामिल होने का दिया निमंत्रण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज उत्‍तर प्रदेश सदन में दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना से मुलाकात की। उन्होंने उपराज्‍यपाल को अगले महीने प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ में शामिल होने का निमंत्रण दिया। महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक चलेगा।

जुलाई 3, 2024 12:07 अपराह्न

views 77

उत्तर प्रदेश:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस हादसे की स्थिति का जायजा लिया

  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज हाथरस हादसे की स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री पीड़ितों और उनके परिजनों से मिलने जिला अस्पताल हाथरस पहुंचे। कल एक सत्संग कार्यक्रम में हुई भगदड़ में अब तक कुल 121 लोगों की जान चली गई है। आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।