जुलाई 6, 2025 7:06 अपराह्न

views 10

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस कर्मियों के लिए आयोजित विशेष कार्यक्रम ‘मिशन संवाद’ का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊधमसिंह नगर के खटीमा में पुलिस कर्मियों के लिए आयोजित विशेष कार्यक्रम ‘मिशन संवाद’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘संवाद ऐप’ भी लांच किया, जो पुलिसकर्मियों को मानसिक स्वास्थ्य परामर्श, तनाव प्रबंधन और भावनात्मक सहयोग प्राप्त करने में मददगार साबित होगा।   कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिसकर्मी विपरीत परिस्थितियों में दिन-रात जनता की सेवा और सुरक्षा में डटे रहते हैं। उनके योगदान को सम्मान देने के लिए उनके मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना बेहद ...

फ़रवरी 19, 2025 11:56 पूर्वाह्न

views 57

दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक आज

दिल्ली भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक आज शाम नई दिल्ली में होगी। इस बैठक में भाजपा के सभी नवनिर्वाचित विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। बैठक के दौरान दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के नाम को अंतिम रूप दिया जाएगा। अगले मुख्यमंत्री के लिए शपथ ग्रहण समारोह कल सुबह रामलीला मैदान में होगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीती हैं।

सितम्बर 17, 2024 8:40 अपराह्न

views 32

दिल्ली के उपराज्यपाल वी0 के0 सक्सेना से मिलीं आतिशी, मुख्यमंत्री पद के लिए पेश किया दावा

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने आज शाम दिल्ली के उपराज्यपाल वी0 के0 सक्सेना से मुलाकात की और दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए दावा पेश किया। पार्टी ने पहले घोषणा की थी कि आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। उन्‍हें दिन में आम आदमी पार्टी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्‍मति से नेता चुना गया।        बैठक के बाद मंत्री गोपाल राय ने संवाददाताओं को बताया कि सुश्री आति‍शी अगला विधानसभा चुनाव होने तक दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री बनी रहेंगी। उन्‍होंने कहा कि उनकी पार्टी चाहती है कि दिल्‍ली में इस ...

जुलाई 27, 2024 11:28 पूर्वाह्न

views 36

पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्यों के मुख्यमंत्री आज नीति आयोग की बैठक में भाग लेंगे

  पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्यों के मुख्यमंत्री आज राष्ट्रीय राजधानी में नीति आयोग की शासी परिषद की नौवीं बैठक में भाग लेंगे। अधिकारियों ने कल यह जानकारी दी। पूर्वोत्तर के विभिन्न राज्यों के अधिकारियों ने बताया कि सभी आठ मुख्यमंत्री शनिवार को राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्रियों में हिमंत बिस्वा सरमा (असम), लालदुहोमा (मिजोरम), कोनराड संगमा (मेघालय), नेफ्यू रियो (नागालैंड), एन. बीरेन सिंह (मणिप...

जुलाई 27, 2024 11:22 पूर्वाह्न

views 45

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने स्थानीय निकाय चुनावों की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया

  तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने संबंधित अधिकारियों को स्थानीय निकाय चुनावों की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कल शाम हैदराबाद में स्थानीय निकाय चुनाव की समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्थानीय निकाय चुनावों की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू करने में आने वाली चुनौतियों के बारे में भी जानकारी ली। बाद में एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) को अभी तक भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) से नई मतदाता सूची प्राप्त नहीं हुई है...

जुलाई 9, 2024 4:23 अपराह्न

views 31

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण और जमीनी निरीक्षण किया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राज्य के कुमाउं के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण और जमीनी निरीक्षण किया। 7 और 8 जुलाई को मूसलाधार बारिश के कारण उधमसिंह नगर और चपांवत जिलों के कुछ स्थानों पर जलभराव के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। एक हजार चार सौ से अधिक लोगों को  उधम सिंह नगर के सितारगंज और खातीमा तहसील के कुछ स्थानों से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वहीं 150 परिवारों के चार सौ लोगों को चंपावत जिले के पूर्णागिरि से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच...

जुलाई 4, 2024 9:22 पूर्वाह्न

views 33

झारखंड: सात जुलाई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन सात जुलाई को झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कल राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंपा था, इससे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुख्यमंत्री के तौर पर वापसी का मार्ग प्रशस्त हो गया और उन्होंने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। हेमंत सोरेन ने इसी साल 31 जनवरी को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और कुछ घंटों बाद कथित भूमि घोटाले के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें गिरफ्तार कर लि...

जून 12, 2024 10:30 पूर्वाह्न

views 1.2K

आज ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन चरण माझी

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहन चरण माझी आज ओडिशा के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह आज शाम भुवनेश्‍वर के जनता मैदान में होगा। उनके साथ कनक वर्धन सिंह देव और प्रवती परिदा भी शपथ लेंगे। ये दोनों उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं। यह पहली बार है जब भारतीय जनता पार्टी राज्य में नवीन पटनायक के 24 साल के शासन काल को समाप्त करके सरकार बनाने जा रही है। इससे पहले 52 वर्षीय श्री माझी को कल सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र याद...