जनवरी 12, 2026 3:18 अपराह्न

views 63

कृषि ऋण समितियों के मजबूत नेटवर्क के कारण देश किसी भी वैश्विक आर्थिक संकट से निपटने में सक्षम है: भूपेंद्र यादव

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्राथमिक कृषि ऋण समितियों के मजबूत नेटवर्क के कारण देश किसी भी वैश्विक आर्थिक संकट से निपटने में सक्षम है। इस नेटवर्क में 32 करोड़ लोग शामिल हैं। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान के 'सहकारी चिंतन शिविर' में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सहकारी समितियां न केवल आर्थिक विकास को बढ़ावा देती हैं, बल्कि लोकतांत्रिक सशक्तिकरण को भी प्रोत्साहित करती हैं। श्री यादव ने कहा कि सहकारी क्षेत्र सामाजिक सशक्तिकरण और समावेशी विकास में महत्वप...

फ़रवरी 18, 2025 12:53 अपराह्न

views 67

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने उत्पादों के पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया

    पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने उत्पादों के पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया है। आज नई दिल्ली में अपशिष्ट पुनर्चक्रण और जलवायु परिवर्तन 2025 पर 18वें सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्‍होंने 2047 तक विकसित देश बनने के लिए संसाधनों की बर्बादी कम करने और संसाधन दक्षता को अधिकतम करने पर ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया। उन्‍होंने कहा कि भारत की चक्रीय अर्थव्यवस्था का बाजार मूल्य वर्ष 2050 तक लगभग दो लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर होगा और यह अर्थव्‍यवस्...

अगस्त 13, 2024 9:00 पूर्वाह्न

views 6

केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने मानव तथा हाथियों के बीच संघर्ष को कम करने की आवश्यकता पर बल दिया

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने देश में हाथियों के प्रति सहानुभूति की भावना को बढ़ावा देने और मानव तथा हाथियों के बीच जारी संघर्ष को कम करने की आवश्यकता पर बल दिया है। श्री यादव ने कल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विश्व हाथी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि हाथियों के संरक्षण और मानव कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न पक्षों को एक साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हाथियों के संरक्षण से ही वन क्षेत्र समृद्ध हो स...

अगस्त 8, 2024 1:47 अपराह्न

views 21

देश में बढ़ा 1,540 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र: पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा है कि देश में वन क्षेत्र 1,540 वर्ग किलोमीटर बढ़ गया है। राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए श्री यादव ने कहा कि मुख्य रूप से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, कर्नाटक और झारखंड में वन क्षेत्र में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने वनों की अवैध कटाई के खिलाफ सख्त कानून बनाए हैं और जी.पी.एस. से इसकी निगरानी की जाती है। 

जुलाई 29, 2024 1:06 अपराह्न

views 15

एनटीसीए की बैठक

  केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने आज पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह के साथ नई दिल्ली में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की 25वीं बैठक की अध्यक्षता की।    श्री यादव ने बाघ संरक्षण में स्वदेशी प्रौद्योगिकी के उपयोग की संभावना तलाशने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही पर्यावरण में संतुलन स्थापित करने की दिशा में सार्थक प्रयास अपनाने पर जोर दिया।

जून 20, 2024 11:24 पूर्वाह्न

views 325

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने आज सूरज कुंड क्षेत्र में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर श्री यादव ने प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि दिल्ली में तापमान 52 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और पानी का स्तर दिन प्रतिदिन कम होता जा रहा है, जो सभी के लिए चिंता का विषय है। श्री सक्सेना ने लोगों से इय अभियान का ह...