सितम्बर 30, 2024 6:20 अपराह्न

views 13

भारत की युवा बैडमिंटन खिलाड़ी रक्षा कंदासामी ने क्रोएशिया इंटरनेशनल और बेल्जियम जूनियर टूर्नामेंट के खिताब जीते

भारत की युवा बैडमिंटन खिलाड़ी रक्षा कंदासामी ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए एक के बाद एक क्रोएशिया इंटरनेशनल और बेल्जियम जूनियर टूर्नामेंट के खिताब जीत लिए हैं। 16 वर्षीय रक्षा ने अपनी दो खिताबी जीत के दौरान सभी पांच गेम जीतें।   रविवार को क्रोएशिया इंटरनेशनल के फाइनल में उन्‍होंने इंग्लैंड की लियोना ली को 21 - 9, 21 - 5 से हराया। सेमीफाइनल में रक्षा ने बल्‍गारिया की स्‍टेफानी स्‍टूएवा को हराया। क्‍वार्टफाइनल में पोलैंड की जोना रूडना को शिकस्‍त दी।       इसके अलावा बेल्जियम में जर्मनी क...