नवम्बर 10, 2024 8:52 अपराह्न नवम्बर 10, 2024 8:52 अपराह्न

views 3

महिला एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी कल से बिहार के राजगीर में शुरू हो रही है

महिला एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी कल से बिहार के राजगीर में शुरू हो रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल शाम इस प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। 20 नवंबर तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में  भारत के अलावा चीन, जापान, मलेशिया, थाईलैंड और कोरिया की टीम भाग ले रही हैं। उद्घाटन मैच कल दोपहर सवा बारह बजे जापान और कोरिया के बीच खेला जाएगा।  

सितम्बर 17, 2024 8:27 अपराह्न सितम्बर 17, 2024 8:27 अपराह्न

views 10

भारत ने एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का खिताब जीता

भारत ने एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। आज फाइनल मुकाबले में वर्तमान चैंपियन भारत ने मेजबान चीन को एक-शून्‍य से हराकर पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया। चौथे क्‍वार्टर में भारत की ओर से जुगराज सिंह ने शानदार गोल किया। इस ट्रर्नामेंट में भारत अपने सभी मैचों में अजेय रहा है।        इस प्रतियोगिता में चीन ने रजत और पाकिस्‍तान ने दक्षिण कोरिया को हराकर कांस्‍य पदक जीता।