अगस्त 26, 2024 9:13 अपराह्न

views 24

कर्बला की लड़ाई में शहीद हुए हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों को श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों लोग आज लद्दाख के करगिल में एकत्र हुए

कर्बला की लड़ाई में शहीद हुए हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों को श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों लोग आज लद्दाख के करगिल में एकत्र हुए। शहर में इस मौके पर कई शोक जुलूस निकाले गए जिनका समापन इंकलाब मंजिल और हुसैनी पार्क करगिल में ज़ियारत-ए-अरबीन के साथ हुआ।