जुलाई 4, 2024 1:43 अपराह्न

views 21

अपोफिस क्षुद्रग्रह का अध्ययन करने के लिए जापान, नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसियों के साथ साझेदारी करेगा इसरो

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने कहा है कि भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी अपोफिस क्षुद्रग्रह का अध्ययन करेगी, जब यह 2029 में पृथ्वी के सबसे करीब होगा। इसरो में क्षुद्रग्रह दिवस अवलोकन के अवसर पर कल बेंगलुरु में आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए एस. सोमनाथ ने कहा कि 340 मीटर चौड़े अपोफिस क्षुद्रग्रह का अध्ययन जापान, नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसियां करेंगी और इसरो उनके साथ साझेदारी करेगा।