जुलाई 21, 2024 1:04 अपराह्न जुलाई 21, 2024 1:04 अपराह्न

views 1

तीन लाख 86 हजार से अधिक श्रद्धालु ने किए पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन

    जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा में अब तक तीन लाख 86 हजार से अधिक श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं। यह यात्रा इस वर्ष 29 जून से शुरू हुई  थी। हमारे संवाददाता ने बताया है कि यात्रा का 23वां जत्था आज तड़के तीन हजार एक सौ 13 यात्री जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से 123 वाहनों के दो सुरक्षा काफिले में कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुए।     इस वर्ष यह यात्रा 52 दिन चलेगी और अगले महीने की 19 तारीख को श्रावण पूर्णिमा और रक्षा बंधन के दिन संपन्‍न  होगी।  

जुलाई 20, 2024 11:44 पूर्वाह्न जुलाई 20, 2024 11:44 पूर्वाह्न

views 3

तीर्थयात्रियों का एक और जत्था अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए जम्मू से रवाना

    कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए तीन हजार चार सौ 71 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्री आज सुबह एक सौ चौदह वाहनों में रवाना हुए। इनमें से एक हजार 73 तीर्थयात्री बालटाल आधार शिविर के लिए और दो हजार तीन सौ 98 तीर्थयात्री पहलगाम आधार शिविर के लिए रवाना हुए, जहां से वे पवित्र गुफा के दर्शन के लिए आगे बढ़ेंगे।