जुलाई 3, 2024 1:36 अपराह्न

views 41

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा-  एआई की क्षमता का उपयोग करने के भारत के दृष्टिकोण का उद्देश्य प्रौद्योगिकी का लोकतंत्रीकरण करना है

  इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की क्षमता का उपयोग करने के भारत के दृष्टिकोण का उद्देश्य प्रौद्योगिकी का लोकतंत्रीकरण करना है। नई दिल्ली में आज ग्लोबल इंडिया एआई शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए श्री वैष्णव ने इस बात पर जोर दिया कि प्रौद्योगिकी हर किसी के लिए सुलभ होनी चाहिए।    उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही भारत एआई मिशन लॉन्च करेगी, जिसकी लागत 10 हजार करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि यह सार्वजनिक-निजी भागीदारी के माध्यम से 10 हज...