जून 11, 2024 9:26 पूर्वाह्न

views 26

इसरो ने आदित्य एल-1 उपग्रह द्वारा ली गई सूर्य की आश्चर्यजनक तस्वीरें जारी की

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मई में एक बड़े भू-चुंबकीय तूफान के दौरान आदित्य एल-1 उपग्रह द्वारा ली गई सूर्य की आश्चर्यजनक तस्वीरें जारी की हैं। दो रिमोट सेंसिंग पेलोड, सोलर अल्ट्रावायलेट इमेजिंग टेलीस्कोप और विजिबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ ने अन्य पेलोड के साथ, अंतरिक्ष में लाग्रेंज बिंदु से इन तस्वीरों को खींचा है। इसरो ने कहा है कि ये तस्वीरें खगोल वैज्ञानिकों को सौर ज्वालाओं, उनके ऊर्जा वितरण, सनस्पॉट, व्यापक तरंग और दीर्घकालिक सौर विविधताओं का अध्ययन करने में सहायता करेंगी। ये तस्‍...