जुलाई 2, 2024 9:03 अपराह्न जुलाई 2, 2024 9:03 अपराह्न

views 5

उत्तर प्रदेश: हाथरस में धार्मिक समागम में हुई भगदड़ के दौरान 75 से अधिक लोगों की मृत्यु

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के एक गांव में आज धार्मिक समागम में भगदड़ के दौरान 75 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई और कई अन्य घायल हो गए। एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना फुलराई गांव में आयोजित सत्संग में हुई। इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग जुटे थे।   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में हाथरस की घटना पर दुख व्‍यक्‍त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की निगरानी में प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है। केंद्र सरकार क...