अगस्त 8, 2024 9:00 अपराह्न

views 17

भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में कांस्‍य पदक जीता।

  भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में कांस्‍य पदक जीत लिया है। भारत ने आज खेले गए शानदार मुकाबले में कप्‍तान हरमनप्रीत सिंह की बदौलत स्‍पेन को 2-1 से हरा दिया। हरमनप्रीत ने 30वें और 34वें मिनट में भारत के लिए गोल दागे और फिर भारत की रक्षा पंक्ति ने पूरे मैच में मजबूती दिखाते हुए स्‍पेन को गोल करने से रोक दिया है। स्पेन की ओर से एकमात्र गोल मार्क मिरालेस पोर्टिलो ने पेनल्टी स्ट्रोक से किया। भारत ने पिछली बार तोक्‍यो ओलंपिक में भी कांस्‍य पदक जीता था जब उसने जर्मनी को पराजित किया था। इससे पहले लगा...