अगस्त 7, 2024 8:49 अपराह्न

views 15

भारतीय तट रक्षक बल- आई.सी.जी. ने आंध्र प्रदेश के काकीनाडा तट के पास समुद्र से मछली पकड़ने वाली एक नाव सेंगलम्मन से 21 वर्षीय भारतीय मछुआरे को बचाया है

भारतीय तट रक्षक बल- आई.सी.जी. ने आंध्र प्रदेश के काकीनाडा तट के पास समुद्र से मछली पकड़ने वाली एक नाव सेंगलम्मन से 21 वर्षीय भारतीय मछुआरे को बचाया है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि कल चेन्‍नई स्थित समुद्री बचाव समन्‍वय केन्‍द्र को मदद के लिए संदेश मिला था। यह संदेश एक मछली पकडने वाली नौका से भेजा गया था। नौका में एक मछुआरा बुरी तरह आग में झुलस गया था। सहायता का संदेश मिलते ही तट रक्षक बल ने तुरंत कार्रवाई की और नाव से मछुआरे को निकालकर प्राथमिक उपचार के बाद काकीनाडा के अस्‍पताल ले जाया गया।