सितम्बर 2, 2024 8:34 अपराह्न

views 24

लखनऊ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान की शुरुआत की। श्री मोदी ने भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से अपनी सदस्यता का नवीनीकरण प्रमाण पत्र प्राप्त किया। अभियान के दौरान नए सदस्य बनाए जाएंगे और पार्टी के मौजूदा सदस्यों की सदस्यता का नवीनीकरण किया जाएगा।     इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान व्यक्ति को राष्ट्र प्रथम की भावना, जनसेवा के संकल्प, अन्त्योदय के प्...