जुलाई 20, 2024 5:14 अपराह्न

views 21

बांग्‍लादेश में चल रहे हिंसक प्रदर्शनों के कारण लगभग एक हजार भारतीय विद्यार्थी भारत लौट चुके हैं

बांग्‍लादेश में चल रहे हिंसक प्रदर्शनों के कारण लगभग एक हजार भारतीय विद्यार्थी भारत लौट चुके हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया कि 778 भारतीय विद्यार्थी विभिन्‍न जमीनी बंदरगाह के जरिए भारत लौटे हैं। इसके अलावा लगभग 200 विद्यार्थी ढाका और चटगांव हवाई अड्डो से नियमित उडान के जरिए भारत लौटे हैं। मंत्रालय ने बताया कि ढाका में भारतीय उच्‍चायोग और चटगांव, राजशाही, सिलहट और खुलना के सहायक उच्‍चायोग भारतीय नागरिकों की देश वापसी में मदद कर रहे हैं। मंत्रालय ने कहा कि स्‍थानीय अधिकारियों के साथ समन्‍वय में उच्‍...