अगस्त 5, 2024 11:15 पूर्वाह्न

views 25

महाराष्ट्र के पुणे में सात और मरीजों में जीका वायरस की पुष्टि

  महाराष्ट्र के पुणे शहर में सात और मरीजों में जीका वायरस की पुष्टि हुई है। इन सात नए मरीजों में शहर के कटराज और कोंढवा इलाके की पांच गर्भवती महिलाएं, एक 18 वर्षीय युवक और एक 40 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि पूरे पुणे जिले में अब तक 72 लोग जीका वायरस से प्रभावित हुए हैं।