जुलाई 7, 2024 8:46 अपराह्न जुलाई 7, 2024 8:46 अपराह्न

views 5

भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र, और देवी सुभद्रा की विश्‍व प्रसिद्ध रथ यात्रा आज शाम उड़ीसा के पवित्र शहर पुरी में शुरू

भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र, और देवी सुभद्रा की विश्‍व प्रसिद्ध रथ यात्रा आज शाम उड़ीसा के पवित्र शहर पुरी में शुरू हुई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इस वार्षिक उत्सव में शामिल हुईं, जहां दुनिया के विभिन्न हिस्सों से लाखों भक्त और श्रद्धालु रथ खींचने और भगवान के पवित्र दर्शन करने के लिए एकत्रित हुए हैं। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रथों की परिक्रमा की और माथा टेका। इस दौरान भगवान जगन्‍नाथ अपने बडे भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर गुंडिचा देवी के मंदिर की ओर प्रस्‍थान करते...