जून 21, 2024 5:45 अपराह्न जून 21, 2024 5:45 अपराह्न

views 12

यात्रियों को बेहतर और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम ने 12 नई वोल्वो बस खरीदी

यात्रियों को बेहतर और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम ने 12 नई वोल्वो बस खरीदी हैं। इनमें से निगम को पांच बसे मिल चुकी है। परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालक दीपक जैन ने बताया कि नई वोल्वो बस मिलने से अनुबंध खत्म हुई पुरानी वॉल्वो बसों को बदला जायेगा। उन्होंने बताया कि परिवहन निगम, पर्वतीय क्षेत्रों में यातायात को और सुगम बनाने के लिए 130 नई बसों का संचालन करेगा। इसके लिए बसों का ऑर्डर दे दिया गया है और जुलाई से निगम को बस मिलनी शुरू होंगी।