श्रीलंका द्वारा रिहा किए गए 13 भारतीय मछुआरे आज सुबह चेन्नई हवाई अड्डे पर पहुंचे। श्रीलंका ने सीमापार मछली पकड़ने के आरोप में इन भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था। इन मछुआरों को इस वर्ष 19 और 20 फरवरी को रामनाथपुरम जिले के रामेश्वरम से गिरफ्तार किया गया था। श्रीलंका सरकार ने इन मछुआरों को 30 मार्च को कोलंबो में भारतीय दूतावास को सौंपा था।
Site Admin | अप्रैल 2, 2025 8:20 पूर्वाह्न
श्रीलंका द्वारा रिहा किए गए 13 भारतीय मछुआरे चेन्नई पहुंचे
