अप्रैल 30, 2026 6:00 अपराह्न

printer

सिक्किम: गंगटोक में प्रौद्योगिकी और न्यायिक सुधार पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

सिक्किम में प्रौद्योगिकी और न्यायिक सुधार पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन कल से गंगटोक में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन सिक्किम उच्च न्यायालय द्वारा भारत के सर्वोच्च न्यायालय की ई-समिति के सहयोग से किया जा रहा है। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग गोले अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी कार्यक्रम में भारत के मुख्य न्यायाधीश सिक्किम को कागज रहित न्यायिक राज्य घोषित करेंगे। दो दिवसीय सम्मेलन में कई न्यायाधीश, विधि विशेषज्ञ, शिक्षाविद और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ न्यायिक प्रणालियों को मजबूत करने में प्रौद्योगिकी की उभरती भूमिका पर विचार-विमर्श करेंगे।