उत्तर प्रदेश में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अयोध्या में श्री राम मंदिर परिसर में भक्तों के लिए सुगम दर्शन और सामान्य दर्शन पास सुविधा शुरू की है। सुगम दर्शन पास से राम लल्ला, राम परिवार और परकोटा के अंदर स्थित छह मंदिरों के दर्शन किए जा सकते हैं।
सामान्य दर्शन पास से राम लल्ला, राम परिवार, शेषावतार मंदिर, सप्त मंदिर और कुबेर टीला के दर्शन किए जा सकते हैं।
News On AIR | अप्रैल 24, 2026 7:16 अपराह्न | Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust introduces Sugam Darshan
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सुगम दर्शन और सामान्य दर्शन पास सुविधा शुरू