मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 30, 2025 8:03 पूर्वाह्न

printer

सऊदी अरब ने हज परमिट नियमों का उल्‍लंघन करने वाले पाकिस्‍तानी नागरिकों पर सख्‍त जुर्माना लगाने की चेतावनी दी

 
 
सऊदी अरब के गृह मंत्रालय ने कहा है कि हज परमिट नियमों का उल्‍लंघन करने वाले पाकिस्‍तानी नागरिकों पर सख्‍त जुर्माना लगाया जाएगा। सऊदी मंत्रालय की ताजा चेतावनी में कहा गया है कि जुर्माने की सजा 10 जून 2025 तक प्रभावी रहेगी। मंत्रालय ने कहा कि बिना वैध परमिट के हज पर आने का प्रयास करने वाले हर पाकिस्‍तानी पर 20 हजार सऊदी रियाल का जुर्माना लगाया जाएगा। मक्‍का में प्रवेश करने और ठहरने वाले सभी प्रकार के वीजा धारकों पर यह जुर्माना लागू होगा। 
 
 
यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब इस्‍लामाबाद से 442 हज यात्रियों के पहले जत्‍थे के साथ कल पाकिस्‍तान ने अपने हज उड़ान अभियान की औपचारिक शुरूआत की।
 
 
प्रत्‍येक वर्ष बिना परमिट के हज यात्रा करने वाले नागरिकों, अवैध यात्रियों और भि‍ख‍ारियों की बढ़ती संख्‍या के कारण सऊदी अरब ने पाकिस्‍तान को कड़ी चेतावनी दी है। सऊदी अरब ने पिछले तीन वर्षों में 4,700 पाकिस्‍तानी भिखारियों का प्रत्‍यर्पण किया है। सऊदी अरब ने प्रत्‍यर्पित किए गए इन भिखारियों के नाम और पासपोर्ट को नो-फ्लायर सूची में शामिल करने को कहा है।  

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….