सऊदी अरब ने अपने सैन्य ठिकानों और वायु क्षेत्र तक अमरीकी सेना की पहुंच रोक दी है। इससे राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प को हॉर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर निगरानी रखने की अपनी योजना छोड़ने को बाध्य होना पड़ा है। दो अमरीकी अधिकारियों ने इस खबर की पुष्टि की। सऊदी अरब के इस कदम से खाड़ी देशों को लेकर अमरीकी रणनीति को झटका लगा है, क्योंकि उसका एक प्रमुख क्षेत्रीय सहयोगी गति पकड़ने से पहले ही प्रोजेक्ट फ्रीडम अभियान बाधित कर रहा है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने अब अपना ध्यान राजनयिक माध्यमों पर केंद्रित किया है। उन्होंने ने इरान के साथ हाल की बातचीत को संतोषजनक बताते हुए अब कोई स्थाई समाधान निकलने की आशा व्यक्त की है।
News On AIR | मई 8, 2026 6:37 पूर्वाह्न
सऊदी अरब ने अपने सैन्य ठिकानों और वायु क्षेत्र तक अमरीकी सेना की पहुंच रोकी