मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 28, 2025 9:07 अपराह्न

printer

रूस के उत्तर-कोरियाई मित्रों ने एकजुटता, न्याय और वास्तविक भाईचारे की भावना से काम कियाः पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहली बार स्वीकार किया है कि पिछले साल यूक्रेन द्वारा कुर्स्क क्षेत्र में घुसपैठ के बाद रूसी क्षेत्र को पुनः प्राप्त करने के लिए उत्तर कोरियाई सैनिकों ने लड़ाई में भाग लिया था। रूस द्वारा कुर्स्क के सभी हिस्सों पर पुनः कब्ज़ा करने का दावा करने के दो दिन बाद, श्री पुतिन ने आज एक बयान में कहा कि उनके उत्तर कोरियाई मित्रों ने एकजुटता, न्याय और वास्तविक भाईचारे की भावना से काम किया।

 

इस बीच, रूसी, यूक्रेनी, अमरीकी और यूरोपीय सरकारें लड़ाई को समाप्त करने के लिए किसी भी युद्ध विराम और अधिक स्थायी समझौते की शर्तों पर बहस जारी रखे हैं।

 

कल, जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस ने अमरीकी प्रस्तावों की आलोचना करते हुए इसे आत्मसमर्पण बताया। जर्मन सार्वजनिक प्रसारक से बात करते हुए उन्होंने कहा, यूक्रेन जानता था कि उसे स्थायी युद्ध विराम समझौते तक पहुँचने के लिए कुछ क्षेत्र का त्याग करना पड़ सकता है, लेकिन वे निश्चित रूप से अमेरिकी राष्ट्रपति के नवीनतम प्रस्ताव तक नहीं जाएँगे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….