मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 29, 2025 7:45 पूर्वाह्न

printer

भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलिपोव ने पहलगाम आतंकी हमले के दोषियों को दण्डित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व की सराहना की

 
 
भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलिपोव ने 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले के दोषियों की पहचान कर उन्‍हें दण्डित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व की सराहना की है। उन्‍होंने कहा कि भारत तथा रूस– दोनों बहु-ध्रुवीय वै‍श्विक व्‍यवस्‍था के पक्ष में हैं।
 
 
रूस ने इस बात की भी पुष्टि की है कि रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन इस वर्ष भारत की यात्रा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने रूसी राष्‍ट्रपति को भारत दौरे के लिए आमंत्रित किया था। यह यात्रा दोनों देशों के बीच वार्षिक बैठक की प्रतिबद्धता का हिस्‍सा है। 
 
 
श्री पुतिन की पिछली भारत यात्रा 2021 में हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी पिछले वर्ष दो बार रूस गए थे। 
 
 
श्री पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी से बात कर 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की थी और आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में भारत को पूर्ण समर्थन देने का आश्‍वासन दिया था।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान