अगस्त 25, 2025 7:43 पूर्वाह्न

printer

रूस और यूक्रेन ने संयुक्त अरब अमीरात की मध्यस्थता के बाद 146 युद्धबंदियों की अदला-बदली की

रूस और यूक्रेन ने संयुक्त अरब अमीरात की मध्यस्थता के बाद कल 146 युद्धबंदियों की अदला- बदली की। रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रिहा किये गए सभी रूसी युद्धबंदियों को बेलारूस में मनोवैज्ञानिक और चिकित्सा सहायता उपलब्ध करायी जा रही है। 
 
 
 
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस से लौटे कैदियों की तस्वीरें पोस्ट करते हुए कहा कि इनमें से अधिकतर वर्ष 2022 में रूस के हमले के बाद से ही कैद थे। उन्होंने कैदियों की अदलाबदली में संयुक्त अरब अमीरात की भूमिका के लिए उसका आभार व्यक्त किया।  
 
 
 
रूस और यूक्रेन के बीच 23 जुलाई को इस्तांबुल में तीसरे दौर की शांतिवार्ता हुई थी। इसके बाद रूस के राष्ट्रपति के सहयोगी व्लादिमीर मेडिंस्की ने बताया था कि दोनों पक्ष एक-दूसरे के एक हजार दो सौ कैदियो की अदला-बदली पर सहमत हुए थे। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला