मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 12, 2024 9:16 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री इन्‍टर्नशिप योजना का पंजीकरण प्रारम्भ

प्रधानमंत्री इन्‍टर्नशिप योजना का पंजीकरण आज शाम ऑनलाइन पोर्टल पी एम इन्‍टर्नशिप डॉट एम सी ए डॉट जी ओ वी डॉट इन (pminternship.mca.gov.in) पर शुरू हो चुका है। यह पंजीकरण 25 अक्‍टूबर तक जारी रहेगा।

 

प्रधानमंत्री इन्‍टर्नशिप योजना के अन्‍तर्गत एक सौ 93 कंपनियों ने लगभग 91 हजार इन्‍टर्नशिप के अवसर प्रदान किये हैं। सरकार का लक्ष्‍य इस वित्त वर्ष में सवा लाख इन्‍टर्नशिप अवसर प्रदान करना है। इस परियोजना पर आठ सौ करोड़ रुपये की लागत आयेगी। सरकार ने पांच वर्ष के दौरान 21 से 24 वर्ष आयु वर्ग के एक करोड़ उम्‍मीदवारों को इन्‍टर्नशिप उपलब्‍ध कराने का लक्ष्‍य रखा है।

 

इन्‍टर्नशिप के दौरान युवाओं को एक वर्ष के लिए पांच हजार रुपये मासिक पारिश्रमिक दिया जायेगा। इसके अलावा उन्‍हें 6 हजार रुपये की एकमुश्त राशि भी दी जाएगी। इन्‍टर्नशिप के ये अवसर 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 737 जिलों में उपलब्ध होंगे। ये अवसर तेल, गैस, ऊर्जा, यात्रा, आतिथ्य, वाहन, बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं जैसे 24 क्षेत्रों में मिलेंगे।

 

    इस पायलट परियोजना के लिए शीर्ष कंपनियों को पिछले तीन वर्षों के औसत कॉर्पोरेट सामाजिक उत्‍तरदायित्‍व व्‍यय के आधार पर चिन्हित किया जाएगा। इस योजना में कंपनियों की भागीदारी स्‍वैच्छिक होगी।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है