मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 25, 2024 4:06 अपराह्न

printer

भारत अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में आज क्षेत्रीय फिल्‍मों का प्रदर्शन किया जाएगा

भारत अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में आज क्षेत्रीय फिल्‍मों का प्रदर्शन किया जाएगा। आकाशवाणी से बातचीत में कन्नड़ फिल्म केरेबेटे के अभिनेता और निर्माता गौरी शंकर एसआरजी ने क्षेत्रीय सिनेमा का जिक्र करते हुए कहा कि यह क्षेत्रीय संस्कृति की गहराइयों को प्रदर्शित करती है।

 

    भारतीय पैनोरमा की एक अन्य फीचर फिल्म और एनिमेटेड प्रोडक्शन महावतार नरसिम्हा के निर्देशक अश्विन कुमार ने अपनी फिल्म के चयन के लिए आभार व्यक्त किया।

 

महोत्सव में आज लगभग 75 फिल्में दिखाई जा रही हैं। स्क्रीनिंग के अलावा, इस वर्ष सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के प्राप्तकर्ता फिलिप नोयस और बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन जैसी प्रसिद्ध हस्तियां, मास्टरक्लास और पैनल चर्चाओं में शामिल होंगे।

 

ऑस्ट्रेलियाई निर्देशक फिलिप नोयस एक मास्टरक्लास आयोजित करेंगे। शाम को अभिनेत्री कृति सेनन, सिनेमा में महिलाओं की अग्रणी भागीदारी” विषय पर विचार रखेंगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है