अप्रैल 6, 2026 7:44 अपराह्न

printer

वित्तीय वर्ष 2025-26 में पवन ऊर्जा क्षमता में रिकॉर्ड 6.05 गीगावाट की वृद्धि

वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान भारत ने पवन ऊर्जा क्षमता में अब तक की सबसे अधिक 6.05 गीगावाट की वृद्धि दर्ज की है। इस वृद्धि के साथ देश की कुल स्थापित पवन ऊर्जा क्षमता 56 गीगावाट से अधिक हो गई है। यह आंकड़ा वित्तीय वर्ष 2024-25 में जोड़ी गई क्षमता की तुलना में लगभग 46 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने बताया कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि निरंतर नीतिगत समर्थन, बेहतर परियोजना क्रियान्वयन और प्रमुख पवन उत्पादक राज्यों में परियोजनाओं की परिपक्वता का परिणाम है। इस रिकॉर्ड वृद्धि से भारत का नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो काफी मजबूत हुआ है और वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित ऊर्जा क्षमता के राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने में योगदान मिला है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला