मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 9, 2025 9:43 अपराह्न

printer

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल परिचालन के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा की

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के मद्देनजर रेल परिचालन के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा की। हालात का पूरा जायजा लेने के बाद श्री वैष्णव ने रेलवे अधिकारियों को विभिन्न सरकारी एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर सीमावर्ती क्षेत्रों में लोगों की मदद के लिए ट्रेनें चलाने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने कहा कि नियमित ट्रेनों के साथ-साथ जरूरत के मुताबिक स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएं। रेल मंत्री के निर्देश पर आज जम्मू और उधमपुर से चार स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। रेलवे ने पहली स्पेशल ट्रेन 04612 जम्मू स्टेशन से सुबह पौने 11 बजे चलाई, जिसमें 12 कोच अनारक्षित श्रेणी के और 12 आरक्षित श्रेणी के थे।

 

बीस कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर पौने एक बजे उधमपुर से रवाना हुई और जम्मू व पठानकोट होते हुए नई दिल्ली आई। आईपीएल में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए बीसीसीआई के अनुरोध पर एक और वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलाई गई। ट्रेन दोपहर साढ़े तीन बजे जम्मू से रवाना हुई और नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी।       

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

11/09/24 | 7:28 अपराह्न